झारखण्ड राँची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन का जाना कुशलक्षेम

नितीश मिश्र, राँची

नई दिल्ली/राँची (खबर आजतक): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुँचीं, जहाँ उन्होंने राज्यसभा सांसद और झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना।

राष्ट्रपति ने अस्पताल में शिबू सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य तथा उपचार से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल प्रशासन से भी उन्होंने इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

ज्ञात हो शिबू सोरेन बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Related posts

कारगिल विजय के 25 वर्ष” पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 फलदार सहित बहुउपयोगी पौधों का पौधरोपण

admin

बोकारो : भाजपा ने गांव चलो अभियान कि शुरुआत की….

admin

एसबीयू और गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक करार पर बनी सहमति

admin

Leave a Comment