झारखण्ड बोकारो

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया बीएसएल का निरीक्षण, बोकारो के विकास पर दिया जोर

बोकारो (ख़बर आजतक) : शनिवार को झारखंड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी एवं पूर्व मुख्य सचिव डी. के. तिवारी ने बोकारो स्टील प्लांट लिमिटेड (बीएसएल) का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोक ओवेन, कॉल केमिकल्स, बीएफ-2, एसएमएस-2, सीसीएस, एचएसएम और सीआरएम-3 जैसी प्रमुख उत्पादन इकाइयों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, बीएसएल डायरेक्टर इंचार्ज बी. के. तिवारी, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी समेत बीएसएल प्रबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के उपरांत मुख्य सचिव ने बीएसएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी संवाद एवं समन्वय को और सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बोकारो के सर्वांगीण विकास के लिए दोनों संस्थानों को मिलकर ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए।
मुख्य सचिव ने बोकारो की स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान, संभावनाओं के दोहन और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए समर्पित प्रयास की आवश्यकता जताई। बैठक में अन्य कई बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

युवा पीढ़ी को इंटरनेट के प्रति सजग करने के लिए एसओएस फोरम का आयोजन

admin

कोल इंडिया/सीसीएल का मनाया गया 49वाँ स्थापना दिवस समारोह

admin

आरक्षण संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में साजफ के समर्थकों ने किया पेटरवार तेनु चौक को जाम

admin

Leave a Comment