गोमिया झारखण्ड बोकारो

लगातार बारिश से तेनुघाट डैम के खुले फाटक, दामोदर नदी में बढ़ा जलस्तर

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया


तेनुघाट (ख़बर आजतक) : झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को तेनुघाट डैम के नौ रेडियल गेट और दो अंडर स्लाइस गेट खोल दिए गए। इसके चलते दामोदर नदी में 25,400 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। डैम में जलस्तर बढ़कर 848.70 फीट तक पहुंच गया है।

तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने इस संबंध में अलर्ट जारी करते हुए बताया कि जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए फाटक खोलना आवश्यक हो गया था। पानी छोड़े जाने से पहले ही नदी किनारे बसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था।

इसके साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को भी सचेत कर दिया गया है कि वे एहतियात के तौर पर नदी तट की ओर न जाएं। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Related posts

डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने ली भारतीय संविधान की रक्षा की शपथ

admin

अनुराधा सिंह डीएवी सेक्टर-6 की प्रधानाध्यापिका बनी

admin

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लोग सफेद लाइन अनुशासन का कड़ाई से करें पालन : मुकेश पाण्डेय

admin

Leave a Comment