झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में तीन महाप्रबंधकों को दी गई विदाई, योगदान को किया गया सम्मानित

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर_आजतक): सीएमपीडीआई के मयूरी हॉल में आयोजित विदाई-सह-सम्मान समारोह में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में बी.पी. मिश्रा (महाप्रबंधक, असैनिक), राकेश चन्द्र दत्ता (महाप्रबंधक, उत्खनन) एवं कुमार शशि भूषण (महाप्रबंधक, उत्खनन/जनसम्पर्क अधिकारी) शामिल हैं।

इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के योगदान को संस्थान के लिए अमूल्य बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी) अजय कुमार ने भी अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों की कार्यशैली, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की।

इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधि सतीश कुमार केशरी, टुकलाल, सौविक भूषण देव और सीएमओएआई के प्रतिनिधि राम स्वरूप खिलेरी ने भी वक्तव्य देते हुए अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

झारखंड पार्टी सीएनटी एक्ट के मूल्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगी बर्दाश्त: अशोक भगत

admin

उत्तर प्रदेश की खतरनाक स्थिति झारखंड के लिए सबक : बंधु तिर्की

admin

विभिन्न पार्टियों के सैकड़ो लोगो ने थामा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

admin

Leave a Comment