झारखण्ड राँची

एसबीयू में ‘इनोवेशन से ओनरशिप’ विषय पर एक्सपर्ट टॉक, आईपीआर की उपयोगिता पर हुई विस्तृत चर्चा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): एसबीयू में ‘ फ्रॉम इनोवेशन तो ऑनरशिप : अंडरस्टैंडिंग इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स ‘ विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इसमें बोलते हुए भारत सरकार के पेटेंट डिजाइन और ट्रेडमार्क के नियंत्रक जनरल के साथ पंजीकृत पेटेंट एजेंट देव प्रिया ने आईपीआर के अकादमिक जगत में उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसके प्रकार, कॉपी राइट, प्लांट वैरायटी प्रोटेक्शन, ले आउट डिजाइनिंग एवं इंटीग्रेटेड ज्योग्राफिकल इंडिकेशन के विषय में भी बताया। साथ ही पेटेंट फाइल करने के तौर तरीकों और समयावधि के बारे में उपस्थित श्रोताओं को जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन सहित विवि के अन्यान्य शिक्षकगण सम्मिलित हुए।

Related posts

यह आम बजट काफी लाभकारी व फायदेमंद : दुर्गेश यादव

admin

गोमिया : अनियंत्रित ट्रैक्टर पुलिया से गिरा, दो मजदूरों की मौत,एंबुलेंस देर से पहुंची, परिजनों में आक्रोश

admin

बोकारो : महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की बैठक सम्पन्न

admin

Leave a Comment