झारखण्ड राँची राजनीति

एनआईपीसीसीडी का नया नाम सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान, 4 जुलाई को राँची में क्षेत्रीय केंद्र का होगा उद्घाटन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) का नाम बदलकर अब सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान रख दिया गया है। यह कदम भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले को सम्मान देने और महिला-बाल विकास के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह संस्थान अब क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप मिशन आधारित प्रशिक्षण और अनुसंधान को और अधिक मजबूती देगा।

इसी क्रम में 4 जुलाई को राँची में नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। यह केंद्र विशेष रूप से झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों के लिए काम करेगा। इससे इन राज्यों के 115 जिलों में कार्यरत सात लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण और परामर्श की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

यह केंद्र मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 जैसे प्रमुख कार्यक्रमों की जरूरतों को पूरा करेगा और बाल मार्गदर्शन में एडवांस डिप्लोमा कोर्स भी संचालित करेगा।

संस्थान का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसके अन्य क्षेत्रीय केंद्र बेंगलुरु, गुवाहाटी, लखनऊ, इंदौर और मोहाली में कार्यरत हैं। यह नाम परिवर्तन और नया केंद्र, महिला-बाल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related posts

युवा पीढ़ी को इंटरनेट के प्रति सजग करने के लिए एसओएस फोरम का आयोजन

admin

दिउड़ी मन्दिर के मुख्य द्वार पर आदिवासी समूह ने जड़ा ताला, पूजा – अर्चना बाधित

admin

ब्रह्मकुमारी निर्मला दीदी ने हेमन्त सोरेन को बाँधा रक्षासूत्र

admin

Leave a Comment