झारखण्ड राँची राजनीति

राज्यपाल से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की शिष्टाचार मुलाकात

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राज्यपाल संतोष गंगवार से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिष्टाचार मुलाकात की इस दौरान राज्यपाल ने राज्यवासियों को रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास समर्पित करने के साथ-साथ राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देने हेतू केंद्रीय मंत्री के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति और प्रगति में उनके द्वारा किए जा रहे सक्रिय प्रयासों हेतु बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से न केवल राज्य में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

Related posts

झारखंड में बारिश से हाहाकार, जनजीवन अस्त-व्यस्त,विजय शंकर नायक ने सरकार से की आपदा प्रबंधन सेल गठित करने की मांग

admin

गोमिया : मुंबई मे प्रवासी मजदूर का संदेहास्पद स्थिति में मौत

admin

बोकारो स्टील में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से सम्पन्न

admin

Leave a Comment