झारखण्ड राँची विश्व

रामविलास पासवान की जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा

डोरंडा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान होंगे उपस्थित

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर_आजतक) : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर शनिवार को राँची के डोरंडा स्थित कृष्णा एन्क्लेव स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न होगा।

स्व. पासवान को सामाजिक न्याय का मजबूत प्रहरी माना जाता है, जिन्होंने देश की सात प्रधानमंत्रियों की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहते हुए दलितों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाया। उनके राजनीतिक जीवन और समाज सुधार में दिए गए योगदानों को कार्यक्रम के दौरान याद किया जाएगा।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, इस श्रद्धांजलि सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी भाग लेंगे और स्व. पासवान को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी नेता को स्मरण करें और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

Related posts

वेदांता ईएसएल एक्सेल-30 सेंटर ने 2024 एसएससी जीडी परीक्षा में छात्रों की उपलब्धियों का मनाया जश्न

admin

इनोवेशन सेल और एआईसीटीई द्वारा आयोजित एफडीपी में विभिन्न विश्वविद्यालयों ने लिया हिस्सा

admin

सीसीएल में मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस, सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने गाँधीनगर में किया झंडोत्तोलन

admin

Leave a Comment