झारखण्ड राँची राजनीति

रांची लोकसभा को रेलवे विकास की 4224 करोड़ की सौगात

मोदी सरकार के प्रयासों से रांची लोकसभा क्षेत्र में हो रहा सर्वांगीण रेलवे विकास : संजय सेठ

नितीश मिश्र, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : रांची लोकसभा क्षेत्र में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अभूतपूर्व विकास हो रहा है। सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संसदीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि ₹4224 करोड़ से अधिक की योजनाएं वर्तमान में क्षेत्र में संचालित हैं। ये सभी योजनाएं बीते तीन वर्षों में स्वीकृत हुई हैं, जिनमें कई पूर्ण हो चुकी हैं और बाकी पर तेजी से कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र चार रेल मंडलों—रांची, चक्रधरपुर, आद्रा और धनबाद—में विभाजित है। क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जैसे रांची, हटिया, नामकुम, सिल्ली, चांडिल, मुरी, मैक्लुस्कीगंज, राय, टाटीसिलवे आदि में आधारभूत ढांचे का सशक्तिकरण हो रहा है।

₹732 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज, अंडरपास और सबवे बनाए जा रहे हैं। 16 पूर्ण हो चुके हैं और 16 निर्माणाधीन हैं। गुड्स शेड अपग्रेडेशन पर ₹54 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। कोडरमा-रांची रेल लाइन का दोहरीकरण ₹234 करोड़ में लगभग पूरा हो गया है, जबकि राय-मैक्लुस्कीगंज थर्ड लाइन पर ₹356 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है।

चांडिल-अनार रेल लाइन पर ₹1932 करोड़ की लागत स्वीकृत हुई है। ईचागढ़ में ही 200 करोड़ से अधिक के कार्य हो रहे हैं। दिव्यांगजन सुविधाओं पर ₹12 करोड़ और स्थानीय विकास कार्यों पर ₹14 करोड़ से अधिक खर्च किए जा रहे हैं।

श्री सेठ ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्राथमिकता का परिणाम है। उन्होंने दोनों नेताओं का आभार जताया और कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के इस विकास से क्षेत्र में रोजगार, सुविधा और आर्थिक गति को मजबूती मिलेगी।

Related posts

150 युवाओं ने थामा झारखंड बिरसा सेना का दामन, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

admin

एम जी एम स्कूल में खेलो इंडिया महिला जूडो पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

admin

मानसून सत्र से पहले भाजपा मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल का सरकार पर हमला जनमुद्दों पर चुप्पी

admin

Leave a Comment