झारखण्ड

जमीन के लंबित म्यूटेशन शीघ्र करा लेने का बीसीसीएल को निर्देश

सरबजीत सिंह, धनबाद

धनबाद (ख़बर आजतक) :- जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खलको ने भू-अर्जन को लेकर आज भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की।

इस अवसर पर उन्होंने बीसीसीएल के भू-संपदा प्रबंधक को बीसीसीएल की जमीन के लंबित म्यूटेशन शीघ्र करा लेने का निर्देश दिया।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने कहा कि जमीन का म्यूटेशन नहीं कराने से राज्य सरकार को राजस्व की भारी क्षति होती है।

बैठक में धनबाद अंचल के अंचल अधिकारी श्री शशिकांत सिंकर, बीसीसीएल के भू-संपदा प्रबंधक श्री विपुल कुमार राय, धनबाद अंचल के राजस्व कर्मचारी श्री राहुल सिंह मौजूद थे।

Related posts

युवाओं के प्रेरणास्रोत थे युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव: माधुरी मंजरी देवी

admin

पेंशन की राशि से सेवा में जुटे पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, गरीबों को बांटी साड़ी और सहायता सामग्री

admin

जेसीआई इंडिया के अध्यक्ष एमके कार्तिकेय एक दिवसीय दौरे पर राँची पहुंचे

admin

Leave a Comment