झारखण्ड धार्मिक राँची

सरला बिरला में मनाया गया गुरू पूर्णिमा पर्व

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सरला बिरला में गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विवि महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने गुरू के महत्व के विषय में बताते हुए कई उदाहरणों के माध्यम से व्यक्ति विशेष के जीवन में उनकी अपरिहार्यता पर प्रकाश डाला।

कुलपति प्रो सी जगनाथन ने बच्चों को गुरू के माहात्म्य के विषय में बताए जाने पर जोर दिया। साथ ही व्यक्ति की सत्संगति की भी बात की, जिससे अच्छे गुणों का विकास हो।

डीन प्रो नीलिमा पाठक ने भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरू की महिमा एवं जीवन में गुरु के बताए हुए सन्मार्ग पर चलते हुए सुखी, संपन्न एवं सफल जीवन जिया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन, डॉ अर्चना मौर्या, डॉ संदीप कुमार, डॉ विश्वजीत वर्मा, पंकज केशरी, डॉ स्वातिलेखा महतो, सुजीत सेनगुप्ता, स्पर्श उपाध्याय ने भाग लिया।

Related posts

बोकारो : कॉपरेटिव कॉलोनी मे डॉ शुभ्रा गायनी एवं सोनोग्राफी क्लिनिक का हुआ शुभारम्भ

admin

सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग, 23 अगस्त को राजभवन घेराव

admin

सरला बिरला में स्वामी विवेकानन्द जयंती पर एनएसएस यूनिट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment