अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

तेनुघाट में अपराध गोष्ठी आयोजित, मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर पदाधिकारियों को बधाई

रतन कुमार सिन्हा, तेनुघाट

तेनुघाट (ख़बर आजतक) : बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष, तेनुघाट में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे।

अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ श्री सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु धन्यवाद एवं बधाई दी। साथ ही उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि तय समय सीमा में सभी मामलों का समाधान किया जाए। चोरी और छिनतई जैसे अपराधों के शीघ्र उद्भेदन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि कई पेंडिंग मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है और नए मामलों की समीक्षा की जा रही है। अपने वक्तव्य में एसडीपीओ ने सभी पुलिस पदाधिकारियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी।

Related posts

चास में होली के दिन हुए मोनू हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

admin

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक

admin

ईएसएल स्टील लिमिटेड की बाड़ी परियोजना के तहत कृषि पद्धतियों की दी गई जानकारी

admin

Leave a Comment