झारखण्ड राँची

जेएन कॉलेज और डोरंडा कॉलेज में भारतीय तटरक्षक बल का जागरूकता अभियान

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और राँची सांसद संजय सेठ की पहल पर जेएन कॉलेज, धुर्वा और डोरंडा कॉलेज में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा जागरूकता सह भर्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीआईजी के.एल. अरुण, डिप्टी कमांडेंट नलिन भार्गव, तथा कॉलेज प्राचार्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

छात्रों को तटरक्षक बल की कार्यप्रणाली, समुद्री सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और जीव-जंतुओं की रक्षा जैसे विषयों पर प्रेजेंटेशन दिया गया। बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और बैग व जानकारी संबंधी किट भी वितरित किए गए।

यह पहल युवाओं को रोजगार और राष्ट्र सेवा की दिशा में प्रेरित करने के लिए शुरू की गई है।

Related posts

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली ISO 9001: 2015 का पुन:प्रमाणन ऑडिट संपन्न

admin

नीरजा सहाय डीएवी में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरूपयोग दिवस मनाया गया

admin

बड़कागाँव विधायक के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू में हुए शामिल

admin

Leave a Comment