खेल झारखण्ड राँची

धोनी ने किया राँची में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने सोमवार को राँची के बिरसा चौक स्थित गीतिलपीढ़ी स्टेशन रोड में बने “आश्री बैडमिंटन कोर्ट” का उद्घाटन किया।

धोनी ने कहा कि इस तरह के कोर्ट खुलने से युवाओं और आम लोगों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे समय मिलने पर यहां अभ्यास के लिए आ सकते हैं।

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि यह कोर्ट आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय उपकरणों से सुसज्जित है, जहाँ खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण मिलेगा।

कोर्ट संचालक मंजुल केरकेट्टा ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु दो महिला व दो पुरुष कोच नियुक्त किए गए हैं। यह कोर्ट रोजाना सुबह 5 से 9 बजे और शाम 5 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इच्छुक खिलाड़ी सदस्यता ले सकते हैं।

इस अवसर पर कोच राकेश कुमार, सुषमा केरकेट्टा, सिद्धार्थ केरकेट्टा और अभिषेक केरकेट्टा भी मौजूद रहे।

Related posts

वीवीएम में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, वॉलीबॉल टीम भी सम्मानित

admin

वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी की कृतिका ने बोकारो को गौरवान्वित किया; राष्ट्रीय स्कूल खेलों में रजत पदक जीता

admin

एनएचएआई के अधिकारियों संग सांसद चंद्र प्रकाश ने की बैठक, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment