झारखण्ड राँची राजनीति

बीरेन्द्र प्रधान पहुँचे सर गंगाराम अस्पताल, शिबू सोरेन की स्वास्थ्य की जानकारी ली

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): लोजपा (रामविलास) के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि दिशोम गुरू का स्वास्थ्य अभी स्थिर है। शिबू सोरेन झारखण्ड की आत्मा हैं। उन्होंने पूरे जीवनकाल में आदिवासी, वंचित और आम जनमानस के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। आज भी वे झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शिबू सोरेन शीघ्र स्वस्थ हों और पुनः झारखंड जनता का मार्गदर्शन करें। उनका प्यार और स्नेह हमलोगों को मिलता रहे। इस समय राज्य को उनके अनुभवी सोच और नेतृत्व की आवश्यकता है।

Related posts

आम आदमी पार्टी झारखण्ड के प्रदेश नेतृत्व से मिले अरविंद केजरीवाल

admin

गोमिया विधानसभा क्षेत्र के इस गाँव मे सडक से परेशान हैँ लोग, जानिए क्यों?

admin

गोमिया : पत्रकार सह पूर्व व्यख्याता अजीत सिंह का निधन

admin

Leave a Comment