Uncategorized

हसिंगल यूज प्लास्टिक बना पर्यावरण के लिए खतरा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

रांची (ख़बर आजतक): पर्यावरण पर सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में आग्रह किया है कि राज्य के पर्यटन और धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जलाशयों के आसपास सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए।

श्री सेठ ने अपने पत्र में लिखा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, नदियों, जलप्रपातों और धार्मिक स्थलों से समृद्ध है, जिसे संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सिंगल यूज प्लास्टिक, विशेष रूप से बोतलें और अन्य कचरे, न केवल पर्यावरण बल्कि जल में रहने वाले जीवों के लिए भी बड़ा खतरा बन चुके हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार इस दिशा में कठोर निर्णय ले और स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों तथा पर्यावरण कार्यकर्ताओं के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान चलाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

Related posts

श्री श्री रविशंकर को अमेरिका में मिला ‘द एमिसरी ऑफ पीस’ सम्मान, वैश्विक शांति के लिए एकजुटता की अपील

admin

बोकारो एयरपोर्ट विस्तार के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल की तैनाती

admin

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध, आदिवासी संगठन ने किया कल झारखंड बंद का ऐलान

admin

Leave a Comment