झारखण्ड राँची

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को दिलाई झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखण्ड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के उपरांत बधाई दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान का झारखण्ड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतू आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा, झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान

admin

गिरिडीह में महारानी बस से एक करोड़ से अधिक की राशि बरामद…

admin

गौरव अग्रवाल ने किया नए भारतीय आर्थिक परिषद के अध्यक्ष प्रो तपन शांडिल्य को सम्मानित

admin

Leave a Comment