झारखण्ड राँची राजनीति

रेल मंत्री से मिले संजय सेठ, रांची से अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का किया आग्रह

नितीश मिश्रा, राँची
राँची (ख़बर आजतक) : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने रांची लोकसभा क्षेत्र में 4200 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं के लिए आभार जताया। साथ ही रांची से देश के प्रमुख शहरों जैसे अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का आग्रह किया।

श्री सेठ ने बताया कि रांची झारखंड की राजधानी होने के बावजूद अब तक कई प्रमुख शहरों से रेल संपर्क से वंचित है, जिससे आम यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रांची से सिल्ली, मुरी और हजारीबाग के लिए शटल और पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने की भी मांग की।

उन्होंने हटिया–एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस की साप्ताहिक सेवा को सप्ताह में कम से कम तीन दिन करने, टाटा–अहमदाबाद एक्सप्रेस का विस्तार रांची तक करने, और रांची–पुरी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का भी सुझाव दिया।

संजय सेठ ने रेल मंत्री को कई स्थानीय आवश्यकताओं जैसे पुंदाग भागलपुर टोला में पहुंच पथ निर्माण और अधूरी परियोजनाओं के शीघ्र लोकार्पण का भी आग्रह किया। रेल मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से लेने और सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

Related posts

डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग करने पर डीजे संचालक के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

admin

धनबाद जिले के मैथन में एक कार से 34.74 लाख रुपये बरामद

admin

मणिपुर घटना के विरोध में आप ने किया मोदी सरकार का पुतला दहन

admin

Leave a Comment