झारखण्ड राँची राजनीति

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर सियासी घमासान, विपक्ष ने बताया अटल जी का अपमान

रांची (खबर आजतक): झारखंड सरकार द्वारा ‘अटल मोहल्ला क्लिनिक’ का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक’ करने के फैसले ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। विपक्षी दलों ने इस निर्णय को अटल बिहारी वाजपेयी जैसे युगपुरुष और झारखंड निर्माता का अपमान बताया है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी इस कदम की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह अटल जी जैसे युगपुरुष का अपमान है, जिन्होंने झारखंड राज्य का गठन कर इसे पहचान दी। उन्होंने कहा कि नाम बदलने की बजाय सरकार को स्वास्थ्य ढांचे के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि झारखंड सरकार महापुरुषों के नाम बदलकर ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि मदर टेरेसा के नाम पर नई स्वास्थ्य योजना लाई जाती तो ज्यादा सम्मानजनक होता।

आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा की बदहाली को छुपाने के लिए नाम बदलने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में मरीज आज भी खाट पर ढोए जा रहे हैं और सरकार नामकरण में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि अटल जी और मदर टेरेसा दोनों ही महान व्यक्तित्व हैं, लेकिन एक के नाम को हटाकर दूसरे के नाम को जोड़ना दोनों का ही अनादर है।

सरकार की तरफ से अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह मुद्दा आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।

Related posts

काँके डैम स्थित छठ घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

admin

सांसद बनने के बाद पांच साल तक गायब रहने वाले प्रतिनिधि को सबक सिखायेगी गिरिडीह की जनता : मथुरा

admin

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का तम्बाकू पदार्थ बेचना या बेचवाना कानूनन अपराध है : मो. असलम

admin

Leave a Comment