झारखण्ड राँची

कुणाल अजमानी के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला विभिन्न समाज व व्यापारिक संगठनों का शिष्टमंडल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी के नेतृत्व में विभिन्न समाज एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामाजिक विकास में समाज की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही व्यापक बदलाव संभव है। उन्होंने उद्यमियों को एक गांव गोद लेकर मॉडल गाँव के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया और स्वयं उद्घाटन करने की भी बात कही।

बैठक में ब्लड डोनेशन हेतू विशेष कानून, रोजगार व औद्योगिक विकास, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, रेल नेटवर्क और डिजिटल कनेक्टिविटी, स्टार्टअप सेंटर और आदिवासी समाज के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष परेश गट्टानी, पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, अतुल गेरा, विजयभाई पटेल, पुनीत पोद्दार सहित विभिन्न समाजों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Related posts

बोकारो : तालाब में डूबने से चार की मौत, गम्हरिया में एक ही परिवार की तीन महिलाएं समेत चार की गई जान

admin

श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए सौगात: रांची से देवघर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, 10 जुलाई से होगा संचालन

admin

जदयू परिवार के सदस्य बनें राजा पीटर, संजय झा ने दिलाई प्राथमिक सदस्यता

admin

Leave a Comment