झारखण्ड राँची राजनीति

स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, सरकार बेखबर : भाजपा प्रवक्ता अजय साह

हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं जागी सरकार, मंत्री पर भी साधा निशाना

रांची (ख़बर आजतक): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट और हाई कोर्ट की सख्ती के बावजूद सरकार की निष्क्रियता बरकरार है। सरकार न तो जनता के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और न ही व्यवस्था सुधारने की कोई मंशा दिख रही है।

श्री साह ने कहा कि हाई कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है, जो राज्य की खराब व्यवस्था पर न्यायपालिका की चिंता को दर्शाता है। यह सरकार की विफलता का सीधा प्रमाण है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री को हजारीबाग और रामगढ़ की घटनाओं में गहरी रुचि है, लेकिन अपने विभाग की हालत से बेखबर हैं। स्वास्थ्य विभाग आज अनाथ हो गया है, न डॉक्टर हैं, न नर्सें और न कोई योजना।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री का पूरा ध्यान सिर्फ रिम्स की नई इमारत और कमीशन की राजनीति पर है। उन्होंने आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्तियों पर भी सवाल उठाते हुए इसे चहेतों को फायदा पहुंचाने की साजिश बताया।

श्री साह ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य के मंत्री और अधिकारी जब खुद दिल्ली में इलाज करवा रहे हैं, तो यह साफ है कि उन्हें भी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा। यह आम जनता के साथ एक क्रूर मज़ाक है।

Related posts

अदाणी सीमेंट फ्यूचरएक्स व सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ अहम करार

admin

संदीप वर्मा ने सीपी सिंह को दी जीत की बधाई

admin

लिपिकीय भूल का परिणाम 100 वर्षों से भुगत रही है चिक बड़ाइक जनजाति: संजय सेठ

admin

Leave a Comment