झारखण्ड राँची

राँची में भव्य तिरंगा यात्रा, 920 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण

नितीश मिश्र, राँची

राँची(नितीश_मिश्र): भाजपा युवा मोर्चा राँची महानगर ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद संकल्प शुक्ला वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों युवाओं ने 920 फीट लंबा तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए आयोजन की सराहना की।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने महिला प्रतिभागियों के नेतृत्व को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने लोगों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे।

Related posts

धनबाद जिले के मैथन में एक कार से 34.74 लाख रुपये बरामद

admin

प्राकृतिक कलश यात्रा में पर्यावरणविद ने कन्याओं को नवरत्न पौधा व पानी देकर उनकी पांव की पूजा की

admin

परिवार नियोजन कार्यक्रम के संदर्भ में मंत्री बन्ना गुप्ता ने की वर्चुवल बैठक

admin

Leave a Comment