झारखण्ड राँची राजनीति

रांची में आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया महिलाओं से संवाद, सशक्तिकरण का दिया संदेश

नितीश मिश्रा, राँची

रांची (खबर आजतक): चुटिया के पक्का कुआं के समीप आदित्य विक्रम जायसवाल ने महिला समिति एवं वार्ड 13, 14 और 46 की महिलाओं से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

आदित्य ने कहा कि हर वार्ड में 200 महिलाओं की टीम बनाकर घर-घर तक पहुँचा जाएगा। महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएँगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण जैसे सिलाई सेंटर और ब्यूटीशियन कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे सकें।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड की स्थानीय समस्याओं को भी समझकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर अनिल सिंह, ममता देवी, ललिता ओझा, पुष्पा महली, स्मिता देवी, प्रीति देवी, खुशबू देवी, कांति देवी, मीना देवी, अंजू देवी, दीपा देवी, नीलम देवी, रूपा देवी और सरस्वती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

राजधानी में आपराधिक घटनाओं में हो रहीं है वृद्धि : विजय शंकर नायक

admin

बोकारो पुलिस की तत्परता से हाईवा चालक से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

admin

एक्सआईपीटी में न्याय एवं सुलह पर जागरुकता अभियान आयोजित #नितीशमिश्र

admin

Leave a Comment