झारखण्ड राँची

राज्यपाल ने एसबीयू में “स्वर्णिम भारत एक्सपो – 2025” का किया शुभारंभ

स्वर्णिम भारत एक्सपो – 2025 केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार, कौशल विकास व आधुनिकता का संगम: राज्यपाल

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): राज्यपाल संतोष गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित “स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025” का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार, कौशल विकास और आधुनिकता का संगम है। उन्होंने बताया कि इसमें कृषि, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प, पर्यटन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने डीआरडीओ, इसरो, सीएसआईआर और आईसीएमआर जैसे संस्थानों की भागीदारी को सराहा और चंद्रयान-3 व आदित्य एल-1 जैसी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के मंत्र को रेखांकित करते हुए कहा कि विकसित भारत @2047 में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एक्सपो युवाओं को नवाचार और राष्ट्र-निर्माण की ओर प्रेरित करेगा।

Related posts

प्रिंसटन युनिवर्सिटी,न्यू जर्सी,यूएसए के साथ एसबीयू के बीच बनी आपसी सहमति

admin

गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस में करियर काउंसलिंग और वर्किंग प्रोफेशनल फेसिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ

admin

भारतीय वॉलीबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. जयदीप सरकार बने साई के चीफ कोच

admin

Leave a Comment