झारखण्ड राँची राजनीति

130वां संविधान संशोधन संवैधानिक नैतिकता के पक्ष में, भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध: अजय साह

जेल से सरकार चलाने की परंपरा अब होगी समाप्त : भाजपा

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झामुमो की प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 130वाँ संविधान संशोधन विधेयक पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करता है और इसे असंवैधानिक बताना झामुमो की संवैधानिक समझ पर प्रश्न खड़ा करता है।

अजय साह ने कहा कि यह कानून प्रधानमंत्री समेत सभी पदों को जवाबदेही के दायरे में लाता है और अब मुख्यमंत्री या मंत्री जेल से सरकार नहीं चला पाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन नेताओं को अपने भ्रष्टाचार का डर है, वही इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पारदर्शी शासन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध है।

Related posts

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द गुप्ता के हेल्पलाइन सेंटर में याद किये गए धरती आबा बिरसा मुंडा

admin

राजद नेता गौतम सागर राणा ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिठाई खिलाकर दी बधाई

admin

कोयलांचल के धनसार में एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा

admin

Leave a Comment