झारखण्ड मनोरंजन राँची

जेसीआई रांँची ने किया एक्सपो कार्यालय का शुभारंभ

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): जेसीआई राँची ने एक्सपो उत्सव 2025 के लिए विशेष एक्सपो कार्यालय का शुभारंभ किया। यह एक्सपो का 28वाँ साल है और इसे पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर माना जाता है। इस बार 300 से अधिक स्टॉल देश और विदेश से भाग लेंगे।

शुभारंभ संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद धानुका ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस वर्ष स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए स्वच्छ एक्सपो की थीम पर व्यवस्था की जाएगी, साथ ही “होम डेकोर”, “रियल एस्टेट”, “ऑटो जोन”, “आईटी”, “लेडीज कॉर्नर”, “फूड कोर्ट” समेत कई सेक्शन होंगे।

एक्सपो की जिम्मेदारी पूर्व सचिव सिद्धार्थ जयसवाल और उनकी टीम संभाल रही है। सातों दिन विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम जैसे फैशन शो, तंबोला, हेल्दी बेबी शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, ट्रेजर हंट व प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।

कार्यक्रम का संचालन आदित्य जालान और रौनक सोडाणी ने किया। बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

जमानत पर जनमत की बधाई: सूर्य सिंह बेसरा

admin

स्वांग उत्तरी के मुखिया ने उप मुखिया को पंचायत भवन में प्रवेश पर लगाया रोक

admin

धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देशानुसार जिले के पदाधिकारियों ने किया जिले की 54 पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण

admin

Leave a Comment