झारखण्ड बोकारो

बोकारो : एसपी ने बोकारो थर्मल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को बोकारो थर्मल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेख, शस्त्रागार, मालखाना और थाना भवन की स्वच्छता व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया।

एसपी ने पदाधिकारियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए गश्ती दल की सक्रियता और पेट्रोलिंग गतिविधियों को और मजबूत किया जाए। साथ ही आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार कर पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतना ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए पारदर्शी कार्यशैली व त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाने के जवानों को अनुशासन और तत्परता बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया और थाने में दर्ज विभिन्न आपराधिक प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की।

इस अवसर पर थाना प्रभारी समेत सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने संतोष व्यक्त करते हुए थाना को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Related posts

पेटरवार भाजपा कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

admin

राँची जिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति का दही हांडी 25 अगस्त को, श्री कृष्ण लीला एवं रामायण का लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र

admin

अरविन्द केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी और उनके स्वास्थ्य के हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आप ने निकाला पैदल मार्च

admin

Leave a Comment