झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई बैडमिंटन टूर्नामेंट : नागपुर ने जीता टीम चैम्पियनशिप खिताब

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय संस्थान बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 में क्षेत्रीय संस्थान-4 नागपुर ने मुख्यालय-राँची को फाइनल में हराकर टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सीएमपीडीआई मुख्यालय राँची समेत सातों क्षेत्रीय संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विभिन्न वर्गों में श्रीराम मूर्ति (मेन सिंगल्स), विक्टोरिया कुजूर (विमेंस सिंगल्स), टीनामुनि हजारिका-विक्टोरिया कुजूर (विमेंस डबल्स) और एस. बसु (वेटरन सिंगल्स) विजेता रहे। विजेता और उप-विजेता खिलाड़ियों को सीएमपीडीआई अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरस्कृत किया।

Related posts

2800 ग्रेड पे तक की पदोन्नति पर बनी है सहमति : ओ पी शर्मा

admin

सदर अस्पताल में जन्म लेनी वाली चार बेटियों का उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने किया स्वागत

admin

वाईबीएन विश्वविद्यालय में इंडियन नॉलेज सिस्टम संग्रहालय का भव्य उद्घाटन

admin

Leave a Comment