झारखण्ड बोकारो

बोकारो की तीन संस्थाएँ हुई सम्मानित, रक्तदान के क्षेत्र में रचा गौरव

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो शहर के लिए गर्व का क्षण रहा जब रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय तीन संस्थाओं को धनबाद में आयोजित संघर्ष ज्योति अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह में देश के 18 राज्यों के अलावा नेपाल और भूटान से भी रक्तदाता शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने बोकारो की संस्थाओं बोकारो रक्तवीर परिवार, बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और ब्लड शेयर एन यू को सम्मानित किया।

इन संस्थाओं की ओर से संजय शर्मा, मनोज कुमार, अनुपम सौरभ, बिनय कुमार, विजय कुमार और प्रवीण सिंह ने सम्मान ग्रहण किया।
स्थानीय स्तर पर लगातार निःस्वार्थ सेवा और आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने के कार्यों के लिए इन संस्थाओं को सराहा गया।

इस उपलब्धि से बोकारो का नाम एक बार फिर रक्तदान के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक उठा है।

Related posts

बोकारो मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया

admin

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में कलियासोल मंडल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना पहुंचे

admin

श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए सौगात: रांची से देवघर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, 10 जुलाई से होगा संचालन

admin

Leave a Comment