झारखण्ड राँची राजनीति

सामाजिक विषयों पर व्यापक चिंतन की जरूरत : सुदेश

नितीश मिश्र

लोहरदगा/राँची (खबर आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं को बड़े सपने देखने होंगे और शिक्षा व रोजगार पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने लव-कुश जयंती समारोह में कहा कि सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को नए विचारों के साथ आगे बढ़ाना समय की माँग है।

उन्होंने युवाओं से वैचारिक और नैतिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया। समारोह में शिक्षा, खेल व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया।

केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता ने भी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लैंगिक समानता और सामाजिक बदलाव की दिशा में योगदान देने पर बल दिया।

Related posts

स्व स्वर्ण लता सिन्हा के पुण्य स्मृति में बुंडू में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

admin

झारखंड अभिभावक संघ ने झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग को किया पत्राचार, धनबाद के संत जेवियर्स स्कूल की छात्रा उषा कुमारी का आत्महत्या की जाँच की माँग की

admin

लगातार बारिश से तेनुघाट डैम के खुले फाटक, दामोदर नदी में बढ़ा जलस्तर

admin

Leave a Comment