झारखण्ड राँची शुभकामना सन्देश

मानव अधिकार मिशन के प्रदेश अध्यक्ष पीके लाला ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राँची (ख़बर आजतक) : मानव अधिकार मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता पीके लाला ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संजय सेठ लगातार जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय रहते हुए झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

पीके लाला ने मंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि संजय सेठ ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। रांची के विकास से लेकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि संजय सेठ आने वाले समय में भी रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ राज्य और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री का जनसेवा का संकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी है।

Related posts

सफला एकादशी उत्सव में कभी तेरा दामन न छोड़ेंगे हम भजन पर थिरके श्याम भक्त

admin

अपराध पर लगाम लगाए पुलिस, जल्द पकड़े जाएं संजय, शुभम, नरेश, धीरज और बंगाली उरांव के हत्यारे, नहीं तो होगा आमरण अनशन: अरविंद

admin

जरीडीह में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़,उत्पाद- पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

admin

Leave a Comment