झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने पाँच सरकारी स्कूलों में ‘पंच तत्व स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम’ किया शुरू

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सीएमपीडीआई ने रांँची के काँके प्रखंड के 5 सरकारी स्कूलों में “पंच तत्व स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम” लागू करने हेतु संस्था यथासंभव प्रयास सम्पूर्ण विकास (वाईपीएसवी) के साथ एक एमओए पर हस्ताक्षर किया।

परियोजना का उद्देश्य लगभग 1500 विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल, सौर ऊर्जा, मासिक धर्म स्वच्छता सहायता, पोषण पूरकता और स्मार्ट कक्षाओं जैसी सुविधाएँ प्रदान करना है।

सीएमपीडीआई सीएसआर निधि से 32.73 लाख की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना छह माह में पूरी होकर स्कूलों को संचालन-रखरखाव सहित सौंप दी जाएगी।

यह पहल सीएमपीडीआई की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है।

Related posts

झारखण्ड तीसरा मोर्चा का किया गया गठन, पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो सर्वसम्मति से बनाए गए संयोजक

admin

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजा, 24 घंटे बाद कसमार में सड़क जाम समाप्त

admin

ज्यादा समय तक आदिवासी ही मुख्यमंत्री और विरोधी दल के नेता रहे हैं, फिर भी संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा नही दिया : देवनारायण मुर्मू

admin

Leave a Comment