झारखण्ड धार्मिक बोकारो

गणेश चतुर्थी पर बोकारो में हुआ श्री गणेश मंदिर पूजा पंडाल का उद्घाटन

बोकारो (ख़बर आजतक) : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बुधवार को सेक्टर-2 मुख्य डाक घर के सामने स्थित श्री गणेश मंदिर में भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन और भगवान गणेश की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बोकारो के निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण और वरीय समाजसेवी डी.एस. राय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश राय, उमेश शर्मा, समाजसेवी मनोज पासवान, जदयू के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह, अमर कुमार मिश्रा, राजू शर्मा और कैलाश किशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूजा समिति के अध्यक्ष राधाकांत सिंह और उनकी पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने समिति को बधाई दी और शहरवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।

Related posts

हुंडरू जलप्रपात: मगतू मारादह में डूब रहे तीन स्कूली बच्चों को पर्यटनकर्मियों ने बचाया

admin

Malhari Food & Drink Hochar, Ring Road, Ranchi की ओर से समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें

admin

नए सिरे से गठित होगी मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी, 16 को मनेगा कोजागरा महोत्सव

admin

Leave a Comment