झारखण्ड बोकारो राजनीति

झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, पुतला दहन

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड विधानसभा में पारित झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के विरोध में आजसू छात्र संघ ने शुक्रवार को बोकारो में जोरदार प्रदर्शन किया। इस विधेयक के तहत अब विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है और छात्र प्रतिनिधियों की नियुक्ति कुलपति द्वारा की जाएगी।

आजसू छात्र संघ ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि “यह विधेयक छात्रों की आवाज़ दबाने और लोकतंत्र की हत्या करने वाला कदम है। सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

विरोध के क्रम में संगठन ने नया मोड़, बोकारो में शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार (सोनू जी) का पुतला दहन किया।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो के साथ जिला सचिव बंकू बिहारी सिंह, संगठन सचिव चास नगर राजेश बोराल, राजू राजवार, बमकिंन महतो, लालचंद महतो, नमनित महतो, शक्ति महतो, अनोज़ कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

देश में कई भाषा परंतु पूरा भारत अपनी संस्कृति के साथ जुड़ा हुआ है यही कारण है कि हमारा भारत एक भारत और श्रेष्ठ भारत है : सीपी राधाकृष्णन

admin

सरना समिति द्वारा बाहा बोंगा (सरहुल महोत्सव ) धुमधाम से मनाया गया

admin

सीएमपीडीआई और टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन के बीच एमओए पर हस्ताक्षर

admin

Leave a Comment