Uncategorized

नीरजा सहाय डीएवी में सम्पन्न हुआ डीएवी स्पोर्ट्स–2025 का राज्य स्तरीय खेल समारोह

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नीरजा सहाय डीएवी में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स–2025 के राज्य स्तरीय खेल समारोह का भव्य समापन हुआ। इसमें (U-14, U-17 और U-19 वर्ग) के छात्र-छात्राओं ने हॉकी और योग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्योत्सना सिंह (अपर सचिव, शहरी विकास एवं आवास) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और खेलों को व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता विकास का माध्यम बताया। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा निखारकर उन्हें राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करते हैं।

मुख्य परिणाम:

हॉकी: बालिका U-19 और बालक U-19 – डीएवी सिमडेगा विजेता।

हॉकी बालक U-14 व U-17 – डीएवी बुंडू विजेता।

योग: विभिन्न वर्गों में डीएवी कुसुंडा, बिष्टुपुर व कैनारी हिल, हजारीबाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।

Related posts

राजेश कच्छप ने रखी दो आधारशिला

admin

अजय नाथ झा ने बोकारो के नए उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

admin

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती पर काँग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment