झारखण्ड पटना राँची राजनीति

पटना पहुँची दीपिका, वोट अधिकार यात्रा के समापन समारोह में होंगी शामिल

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह वोट अधिकार यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने हेतू रविवार को पटना पहुँची।

मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के युवाओं में इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह साफ़ संकेत है कि बिहार बदलाव चाहता है और यह बदलाव केवल महागठबंधन की सरकार ही ला सकती है।

दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ और फ़रेब पर आधारित है। काँग्रेस पार्टी का संस्कार कभी भी किसी को गाली देने का नहीं रहा। भाजपा झूठ और प्रपंच के ज़रिए जनता को गुमराह करना चाहती है, लेकिन बिहार की जनता अब सच्चाई जान चुकी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार और उसके युवा अब निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ चुके हैं और महागठबंधन की जीत तय है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने किया सीसीएल के केडीएच-पुर्णाडीह कोल हैंडलिंग प्लांट का शिलान्यास

admin

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में रथ यात्रा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम

admin

बोकारो में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment