Uncategorized

गुरूजी का आवास बनेगा “स्मृति संग्रहालय”: चिरुडीह में बनेगा भव्य पार्क और प्रतिमा

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरू शिबू सोरेन की यादों को संजोने के लिए राज्य सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है। कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के प्रस्ताव पर मोराबादी स्थित गुरूजी का सरकारी आवास “गुरूजी स्मृति संग्रहालय” के रूप में विकसित किया जाएगा।

दोनों मंत्रियों ने जामताड़ा के चिरुडीह में गुरुजी की स्मृति में एक भव्य पार्क और विशाल प्रतिमा बनाने का भी प्रस्ताव रखा। डॉ. इरफान अंसारी ने इसे झारखंड आंदोलन की धरोहर बताया, वहीं सुदिव्य सोनू ने कहा कि गुरुजी की स्मृतियाँ हमेशा अमर रहेंगी।

Related posts

झारखंड महिला कांग्रेस का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

admin

डीएवी सेक्टर-6 के प्राचार्य ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया

admin

एबीवीपी का महापर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ पी.के .राॅय मेमोरियल कॉलेज धनबाद से किया गया

admin

Leave a Comment