अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो उपायुक्त नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट और वाट्सएप नंबर बनाने पर एफआईआर दर्ज

बोकारो (ख़बर आजतक) : जिला प्रशासन ने उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट और वाट्सएप नंबर के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में बी.एस.सिटी थाना (कांड संख्या 197/08.09.25) और चास थाना (कांड संख्या 127/06.09.25) में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। दर्ज मामलों में आरोप है कि फर्जी अकाउंट और नंबर के जरिए लोगों को ठगने व भ्रमित करने की कोशिश की जा रही थी।
प्रशासन ने कहा है कि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस जांच में जुट गई है।

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल एवं सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट्स से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल या पुलिस को दें।

Related posts

बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला को लेकर अनुश्रवण कमेटी की बैठक

admin

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर हुसैनाबाद में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, 11 हज़ार दीपक किए जाएँगे प्रज्वलित

admin

वेदांता ईएसएल ने जिले के चास और चंदनकियारी ब्लॉक के 33 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

admin

Leave a Comment