झारखण्ड राँची

झारखंड में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की नई इबारत

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड सरकार ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जन-केंद्रित नीतियों और ग्रामिण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की सक्रिय पहल से महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021-22 में जहाँ यह 45 से 61 प्रतिशत के बीच थी, वहीं अब बढ़कर 51.09 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है।

स्वयं सहायता समूह, बागवानी, पशुपालन और विभिन्न आजीविका योजनाओं ने गाँव-गाँव में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। आज महिलाएँ सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज की परिवर्तनकारी धुरी बन रही हैं। सरकार का लक्ष्य हर गाँव में विकास और हर महिला को सशक्तिकरण का अधिकार सुनिश्चित करना है, जो झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

Related posts

केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का प्रतिनिधिमंडल ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

admin

इंसाफ की मांग को लेकर भीषण ठंड में नगर सेवा भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी

admin

यह बजट राज्यहित व जनहित के लिए सराहनीय : डॉ मनोज कुमार

admin

Leave a Comment