अपराध झारखण्ड पेटरवार बोकारो राँची

रांची में ISIS से जुड़ा संदिग्ध बोकारो निवासी अशहर दानिश गिरफ्तार, एटीएस-Delhi Police की संयुक्त कार्रवाई

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : राजधानी रांची में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड एटीएस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बोकारो जिले के पेटवार निवासी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि दानिश आतंकी संगठन ISIS से जुड़ा हुआ है।

लॉज में छापेमारी कर पकड़ा गया संदिग्ध

जानकारी के अनुसार, दानिश रांची के इस्लाम नगर स्थित एक लॉज में छिपा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की और उसे दबोच लिया। यह गिरफ्तारी दिल्ली में दर्ज एक मामले के सिलसिले में हुई है।

आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद, पूछताछ जारी

छापेमारी के दौरान एजेंसियों को कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री मिली हैं। फिलहाल दानिश से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

देशभर में 8 संदिग्धों पर शिकंजा

इस अभियान में अब तक 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जबकि 2 को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रांची से अशहर दानिश और दिल्ली से मुंबई निवासी आफताब शामिल है।

पहले भी बेनकाब हुआ है आतंकी नेटवर्क

गौरतलब है कि रांची से पहले भी आतंकी नेटवर्क का खुलासा हो चुका है। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related posts

कर्नाटक तो केवल झाँकी, 2024 में काँग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनना बाकी : बंधु

admin

राँची: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण व कल्याणमयी संस्था ने आर्किड हॉस्पिटल के सौजन्य से सरायकेला खरसावां के नीमडीह प्रखंड के केतूँगा गाँव में लगाया चिकित्सा शिविर

admin

सरला बिरला में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन सेबी के सहयोग आयोजित, निवेश से जुड़ी समस्याओं व उसके निराकरण में सेबी की भूमिका पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment