बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में शनिवार को मानव अधिकार मिशन का राज्यस्तरीय जागरूकता महा-सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पी. के. लाला एवं बोकारो प्रमंडल अध्यक्ष कर्ण सिंह चौधरी, महासचिव आशीष कुमार महथा एवं जिलाध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी के नेतृत्व में उनकी सहयोगी टीम द्वारा किया गया।

महा-सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मानवाधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा (दिल्ली) शामिल हुए। उनके साथ राष्ट्रीय कल्याण सचिव सह केंद्रीय बोर्ड सदस्य एस. जे. रहमान, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनी राय, महासचिव डॉ. पापा सेन विश्वास, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मिशन प्रदेश अध्यक्ष अनुप सिंह देव, बोकारो जिला अध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी, ऑल इंडिया रेडियो की वरिष्ठ सदस्य सुनीता कुमारी तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम. एस. जइमेदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी और आम नागरिक भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकार मिशन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ताकि वे अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठा सकें। धर्म, जाति, रंग या वर्ग भेद से ऊपर उठकर सभी को समान अवसर दिलाना मिशन की प्राथमिकता है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि मानवाधिकार मिशन समाज के हर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश शर्मा, संजय शर्मा,राकेश चौबे, संजय पटनायक, उपाध्यक्ष सोहनी राय, समाजसेवी सीताराम शर्मा, लक्ष्मण सिंह, संजय कुमार महथा, शिव कुमारी आदि मौजूद थे।