झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में स्वच्छता अभियान 5.0 की शुरुआत

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने मुख्यालय एवं क्षेत्रीय संस्थान-3 के कर्मियों को ‘‘स्वच्छता शपथ’’ दिलाकर विशेष अभियान 5.0 की शुरुआत की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (समन्वय) राजीव सिन्हा, विभिन्न विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। यह अभियान दो चरणों में आयोजित होगा।

पहला चरण 15 से 30 सितम्बर तक और दूसरा 02 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य आधुनिक सफाई पद्धतियों का उपयोग, कार्यालय स्थलों का इष्टतम प्रबंधन, ई-कचरे का वैज्ञानिक निपटान और कार्यस्थल की स्थिति में सुधार करना है। इसके माध्यम से सीएमपीडीआई स्वच्छ, कुशल और समावेशी कार्य वातावरण निर्माण की दिशा में महात्मा गांधी के स्थायी और प्रगतिशील भारत के सपनों को आगे बढ़ा रहा है।

Related posts

कैलाश यादव ने हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएँ

admin

भय मुक्त विकास युक्त डुमरी बनाना है: सुदेश महतो

admin

कसमार : सरकारी उदासीनता का एक बड़ा उदाहरण है बरई पंचायत का ये मुख्य सड़क….

admin

Leave a Comment