झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ 2025 अभियान की शुरूआत की, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ

नितीश मिश्रा

राँची: सीएमपीडीआई ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ 2025 अभियान की शुरूआत करते हुए कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वच्छोत्सव-स्वच्छ और हरित उत्सव तथा शून्य-अपशिष्ट सामुदायिक समारोह’’ थीम के तहत मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में परिसर स्थित डिस्पेंसरी में सामुदायिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया और सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता तथा रक्त परीक्षण शिविर भी रखा गया। इससे स्वच्छता और स्वस्थ जीवन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ कर्मचारियों और सफाई मित्रों के कल्याण को सुनिश्चित किया गया।

अभियान के दौरान वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

Related posts

खूँटी में करकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर फँसे छह मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

admin

एगारकुंड प्रखण्ड की पंचायत प्रमुख संगीता महतो की अध्यक्षता में स्नातक कोटि के प्रखंड स्तरीय सहायक अध्यापकों की बैठक

admin

ऐतिहासिक ‘द्वितीय कोल इंडिया मैराथन’ सफलतापूवर्क संपन्न

admin

Leave a Comment