झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू पार्टी ने कुड़मी समाज के ‘रेल टेका, डहर छेका’ आंदोलन को दिया पूर्ण समर्थन

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : कुड़मी समाज को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए आजसू पार्टी ने 20 सितंबर से शुरू हो रहे अनिश्चितकालीन ‘रेल टेका, डहर छेका’ आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया है और कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो ने बताया कि पार्टी की मुख्य मांगें कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में पुनः शामिल करना और कुड़मालि भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज करना हैं। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों और समुदायों से समर्थन की अपील की है।

Related posts

धनतेरस व दीपावली को जोर-शोर से मनाने के लिए व्यापारी और उपभोक्ता उत्साहित: किशोर मंत्री

admin

धनबाद उपायुक्त ने बीसीसीएल, ईसीएल,एमपीएल, हर्ल टाटा, डीवीसी के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक

admin

सीसीएल में राजभाषा माह 2025 का भव्य समापन, हिन्दी की आभा में नहाया गंगोत्री सभागार

admin

Leave a Comment