झारखण्ड राँची

झारखंड नायकों को श्रद्धांजलि – बिनोद बिहारी महतो और राजकिशोर महतो की जयंती पर आजसू का संकल्प

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. बिनोद बिहारी महतो और उनके सुपुत्र स्व. राजकिशोर महतो की जयंती आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। 102 दीप प्रज्वलित कर उनके योगदान को नमन किया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने मजदूर, विस्थापित और वंचित समुदायों के लिए “पढ़ो और लड़ो” का संदेश दिया। उन्होंने वर्तमान सरकार पर असंवेदनशील नीतियों और कोटशिला रेल टेका आंदोलन के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के उल्लंघन पर निशाना साधा।

केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देव शरण भगत ने युवाओं को शिक्षा और जागरूकता के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। अन्य नेताओं ने आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय, समानता और विकास के लिए नई पीढ़ी से संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी, रांची जिला परिषद अध्यक्ष, छात्रसंघ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

डीएवी-6 में विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

admin

झारखंड यूथ इंटक ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिख जताई नाराज़गी

admin

राज्य के विभिन्न विश्वविधालयों में रिक्त पदों में नियुक्ति को लेकर राज्यपाल से मिले अभाविप के शिष्टमंडल

admin

Leave a Comment