झारखण्ड धनबाद

एगारकुंड मध्य विद्यालय में मैथन सेरामिक लिमिटेड ने चलाया स्वच्छता अभियान

सारबजीत सिंह

धनबाद (ख़बर आजतक): एगारकुंड दक्षिण पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय एगारकुंड में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मैथन सेरामिक लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद से प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर की चारदीवारी और आसपास की सफाई की गई। इस अवसर पर कंपनी के सीएसआर लीडर गोविंद प्रसाद ने कहा कि विभिन्न पंचायतों में कचरे के ढेर की सफाई कर स्वच्छ वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि स्वच्छता से संबंधित बीमारियों को कम करने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने बताया कि पूर्व में भी मैथन सेरामिक लिमिटेड द्वारा विद्यालय भवन की मरम्मत कराई गई थी, जिससे बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में बुनियादी सुविधा मिली। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अहम पहलू है, जो स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करता है।

इस अवसर पर जितेश पासवान, विदन मंडल, ज्योति कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

गुरु गोविंद सिंह टेक्निकल कैंपस में हुआ ‘आईडिया ट्राइब-2025’ का आयोजन

admin

झारखंड मंत्री आलमगीर की तीसरी बार बढ़ी तीन दिनों की रिमांड

admin

पलामू : अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, एक वाहन सहित 225 लीटर देशी शराब जब्त

admin

Leave a Comment