Uncategorized

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा SHG के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा

राँची (ख़बर आजतक) : बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा 13 अक्टूबर से स्वयं सहायता समूहों (SHG) से AVSAR और OAOP योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र SHG को टर्मिनल भवन में रियायती दर पर व्यावसायिक स्थान प्रदान किया जाएगा, जहाँ वे अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर सकेंगे।

राँची हवाई अड्डे के OAOP योजना में चयनित SHG को “सोहराय-कोहबर पेंटिंग” का अनिवार्य प्रदर्शन एवं विक्रय करना होगा, जो झारखंड की पारंपरिक लोककला है। यह पहल स्थानीय SHG को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करेगी और यात्रियों को झारखंड की समृद्ध कला एवं हस्तशिल्प से परिचित कराएगी। आवेदन पत्र 13 अक्टूबर से हवाई अड्डा निदेशक के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Related posts

भारत की लगातार 8वीं जीत में छाए कोहली-जड्डू, 20 वर्ष पुराना रिकॉर्ड बराबर

admin

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं :

admin

पेटरवार में आम बागवानी बिरसा हरित ग्राम आयोजन के अंतर्गत आम उत्सव मेला का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment