खेल झारखण्ड राँची

सिली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का भारतीय टीम में चयन

नितीश मिश्रा

राँची: बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वह एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी के संरक्षक एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने उन्हें विश्वस्तरीय कंपाउंड धनुष भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चंचल भट्टाचार्य और बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबिता देवी भी उपस्थित रहे।

एकेडमी की अध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि जीतू राम का चयन सिल्ली क्षेत्र और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। सुदेश महतो ने उनकी मेहनत और हौसले को प्रेरणास्रोत बताया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और देश का नाम रोशन करने की कामना की।

Related posts

अजय राय के नेतृत्व में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ खूँटी डिवीजन की बैठक संपन्न, विद्युतकर्मियों से संबंधित विभिन्न मुद्दो पर हुई चर्चा

admin

Jharkhand CM Hemant Soren: सीएम सोरेन के मीडिया सलाहकार ने ईडी ऑफिस की कराई थी जासूसी

admin

सबों के सहयोग और टीम वर्क से शांतिपूर्ण हुआ मतगणना संपन्न: उपायुक्त

admin

Leave a Comment