प्रशांत अम्बष्ठ
गोमिया (बोकारो) : महेर संस्था की ओर से ब्यूटीशियन और टेलरिंग का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्यूटीशियन टीचर निशा सिंह ने किया। इस अवसर पर ससबेडा पूर्वी सेंटर से बेस्ट मेकअप का पहला पुरस्कार शालू सिंह, दूसरा चिंता देवी, और तीसरा डिम्पल यादव को मिला। वहीं बेस्ट अटेंडेंस का सम्मान बबली सिंह को दिया गया।

हजारी सेंटर से बेस्ट अटेंडेंस का पुरस्कार निशा कुमारी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सहयोगकर्ता के रूप में मनीषा देवी, स्वेता कुमारी और मालती देवी का योगदान सराहा गया। समारोह में ऑफिस इंचार्ज राजेश कुजूर और सुपरवाइजर तैयबा खातून उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महेर संस्था की संस्थापक लूसी कुरियन का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर सभी प्रतिभागियों ने संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।