झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने की छठ घाट की साज-सज्जा

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): नीरजा सहाय डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने कम्यूनिटी आउटरीच कार्यक्रम के तहत होचर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई और साज-सज्जा पूरे समर्पण से की। विद्यार्थियों ने घाट तक जाने वाले मार्ग और होचर पुल का भी सौंदर्यीकरण किया तथा रंगोली बनाकर आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का निर्देशन एनसीसी प्रभारी अखण्ड नारायण मिश्र, अमर दत्ता एवं दुष्यंत सिंह ने किया। विद्यालय के सहयोगी कर्मियों की सहभागिता सराहनीय रही। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि यह अभियान छात्रों में स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करेगा। विद्यार्थियों के उत्साह से श्रद्धालु भी प्रभावित हुए।

Related posts

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्मानित किए गए सुखदेव भगत

admin

मुख्यमंत्री सारथी योजना के अन्तर्गत 8 जुलाई को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

admin

KIMS के महामंत्री ने दिल्ली स्थित कार्यालय पर सेल अध्यक्ष से मजदूरों के विभिन्न समस्याओं पर की वार्ता

admin

Leave a Comment